आजकल लोगो में एक नई बीमारी ने जन्म ले लिया है। जिसका नाम है पाइल्स वैसे ये कोई नई बीमारी नहीं है l लेकिन अब इसका प्रकोप अधिक ही होने लगा है। इस लेख में आपको पाइल्स का घरेलू उपचार बताएंगे जिनसे पहले दिन से ही आपको राहत मिलेगी।
- उदासी व आलस कैसे दूर करें जाने 7 Expert टिप्स
पाइल्स होने का कारण
वर्तमान में बिगड़ते खान पान की वजह से बहुत सारी बिमारियों ने जन्म लिया है जिनमें से एक है पाइल्स की समस्या । पाइल्स होने के प्रमुख कारण निम्न है । इनकी वजह से पाइल्स होने की संभावना हो जाती है। वैसे पाइल्स होने की मुख्य वजह कब्ज होती है। इसमें मल त्याग करते समय खून निकलता है और काफी दर्द भी होता है।
- सही ढंग से पेट का साफ न होना ।
- अधिक मसालेदार भोजन करना।
- फाइबर युक्त भोजन न करना।
- पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना।
- फास्ट फूड का अधिक सेवन करना।
- फलों का सेवन न करना
- मैदा से बनी चीजों का अधिक सेवन
- गर्म और गर्म तासीर वाली सामग्री का सेवन ।
- अधिक टैबलेट का सेवन करना आदि कारण हो सकते हैं।
पाइल्स का घरेलू उपचार जिनसे पहले दिन से फ़ायदा होगा।
जैसा की ऊपर बताया है की पाइल्स या बवासीर होने का कारण कब्ज होती है। इसलिए यदि खान पान पर ध्यान दिया जाए तो इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। नीचे बताए गए उपचार से आपको कब्ज और बवासीर में पहले दिन से ही रहता मिलना शुरू हो जाएगी।
जीरे के उपयोग से पाइल्स का इलाज
इसके लिए आपको जीरा को भून लेना है। इसके बाद इसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को रोजाना सोने से पहले गुनगुने पानी से ले । इससे पाइल्स और कब्ज दोनो में राहत मिलेगी।
प्याज और चीनी के सेवन से Piles का इलाज
यदि आपके मल त्याग करते समय खून निकलता है और दर्द होता है तो रोज 1 प्याज को बारीक पीसकर उसमें थोड़ी चीनी मिलाकर रोज पिएं । इससे आपको राहत मिलेगी।
ईसबगोल से पाइल्स का इलाज
रात को सोने से पहले ईसबगोल की भूसी को गर्म पानी के साथ ले। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में पाए जाने के कारण पेट साफ हो जाएगा और जब पेट साफ रहेगा तो पाइल्स कुछ ही दिनों में मिट जायेगी।
पाइल्स से बचने के लिए ये सावधानी रखें
यदि आप चाहते है की पाइल्स न हो तो आपको निम्न सावधानी रखने की जरूरत होगी।
- खाली पेट चाय न पिएं
- अधिक गर्म और मसालेदार भोजन न करे।
- भोजन में सलाद शामिल करे।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- फाइबर युक्त फल , सब्जियों का सेवन करे।
- रोज व्यायाम और Morning Walk करे।
- रात को हल्का खाना खाएं
- भूख न होने पर जबरदस्ती खाना न खाएं।
- पैकिंग फूड खाने से बचे ।
- मिर्च का सेवन कम से कम करे।
यदि आप ये सावधानी रखते है तो पाइल्स होने की संभावना न के बराबर हो जाती है।
निष्कर्ष : इस लेख में पाइल्स के घरेलू उपचार , पाइल्स होने के कारण , पाइल्स से बचने के लिए सावधानी आदि के बारे में आपको बताया है। हमे आशा है ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। इससे संबंधित प्रश्न हो तो हमे कॉमेंट जरूर करे।
Post a Comment