रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाने के 10 अद्भुत फायदे

 रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाने के , लहसुन खाने का फायदा , लहसुन के गुण , लहसुन की तासीर , वजन घटाने के लिए लहसुन , लहसुन से भूख , लहसुन के आयुर्वेदिक लाभ

लहसुन को तो हम सभी जानते है।  लेकिन खाली पेट लहसुन खाने के फायदे के बारे में बहुत ही कम लोग जानते है। वैसे तो लहसुन के स्वास्थ्य लाभ बहुत सारे है। लहसुन बहुत सी बीमारियों की दवा भी है। लेकिन जानकारी के अभाव में लोग लहसुन के गुण के बारे में नहीं जानते है।  लहसुन रसोईघर में आमतौर में उपयोग होता है। लहसुन की स्वादिष्ट चटनी से तो हम सब वाकिफ हैं ही।  लेकिन आज इस आर्टिकल में रोज खाली पेट लहसुन खाने के 10 अद्भुत फायदे बताने जा रहे है। जिनसे अभी तक अनजान थे। 

रोज खाली पेट लहसुन खाने के 10 अद्भुत फायदे 

जिस प्रकार लहसुन से बनी चटनी , लहसुन युक्त सब्जी स्वादिष्ट लगती है।  उससे कई गुना रोज खाली पेट लहसुन खाने के फायदे है। वैसे लहसुन आम तौर पर सब्जी का स्वाद बढ़ाने में उपयोग होता है।हम आज आपको खाली पेट लहसुन के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे और सावधानियां बता रहे है। 
सुबह खाली पेट लहसुन खाने के कई फ़ायदे हैं, जैसे कि:
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में : लहसुन के नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। लहसुन में मौजूद एलिसिन सफ़ेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है, जिससे इम्यूनिटी मज़बूत होती है। 
  • दिल के लिए फायदेमंद है लहसुन : जो लोग रोज सुबह लहसुन का नियमित किसी न किसी तरह से इस्तेमाल करते है उन्हें हृदय सम्बन्धी समस्या से लहसुन बचाता है। क्योकि लहसुन में मौजूद सल्फ़र कंपाउंड ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करते हैं और हृदय रोगों के खतरे को कम करते है। 
  • लहसुन पाचन में सुधार करता है : नियमित लहसुन से पाचन में सुधार होता है। लहसुन में प्रीबायोटिक गुण होते हैं, जो आंत के बैक्टीरिया का उत्पादन करते हैं और पाचन तंत्र को बेहतर करते है। 
  • शुगर कण्ट्रोल में उपयोगी : लहसुन बढे हुए शुगर के नियंत्रण में सहायक होता है। इसलिए शुगर के रोगियों को रोज सुबह  नियमित किसी न किसी तरह से लहसुन खाना चाहिए।  
  • दांत से सम्बंधित रोगो के उपचार में : लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और दर्दनिवारक गुण होते है। इसलिए दांतो से सम्बंधित समस्या से बचने के लिए लहसुन खाना चाहिए। 
  • पुरुषो में हार्मोन सम्बन्धी समस्याओ के उपचार के लिए : लहसुन खाने से पुरुषों की हार्मोनल समस्या खत्म हो जाती है और इनफ़र्टिलिटी का खतरा भी कम होता है। पुरुषो को रोज सुबह खाली पेट लहसुन कम से कम 1 लहसुन की कली खानी चाहिए। 
  • इन्फेक्शन से बचाव करता है: लहसुन होने वाले वायरस और जीवाणु संक्रमण से बचाव करता है। 
  • लहसुन के नियमित सेवन से हड्डिया मजबूत होती है। 
  • सर्दी जुकाम के उपचार में लहसुन का उपयोग : यदि आपको सर्दी जुकाम की शिकायत है तो लहसुन की कुछ कलियों को गैस या चूल्हे पर सेक कर खा सकते है। 
  • शरीर में सूजन को कम करता है लहसुन : लहसुन में डायलिल डाइसल्फाइड जैसे सूजन-रोधी कंपाउंड्स होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मददगार होते हैं।
  • वजन घटने में लहसुन का उपयोग : जो लोग अपना वजन कम करना चाहते है उनको नियमित भूखे पेट लहसुन की कुछ कलियों का सेवन करना चाहिए। 
हालांकि, अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई समस्या है, तो आपको खाली पेट कच्चा लहसुन नहीं खाना चाहिए. लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक होता है, जिसकी ज़्यादा मात्रा लिवर की विषाक्तता को बढ़ा सकती है। 
यदि आपको पेट या लिवर सम्बंधित समस्या हो तो लहसुन का खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए।  

Post a Comment

Previous Post Next Post